अल्मोड़ा-आज जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में बाल लोग सर्जरी एवं गुर्दा रोग परामर्श निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जांच कराई एवं चिकित्सकों से परामर्श लिया।

बता देना चाहेंगे कि कुमाऊं क्षेत्र के एकमात्र बाल रोग सर्जन डॉक्टर दीपक अग्रवाल एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित गोयल के द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। डॉक्टर दीपक अग्रवाल कुमाऊं क्षेत्र के एकमात्र बाल रोग सर्जन है जो वर्तमान में श्री राम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी में कार्यरत हैं।इसके साथ ही गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित गोयल वर्तमान में कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी में वरिष्ठ चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आज जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में अनेकों लोग अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे तथा चिकित्सकों के द्वारा उनके स्वास्थ्य जांच के उपरांत चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में गुर्दे की बीमारियों से अनेक लोग ग्रसित हैं।गुर्दा रोग की जानकारियां होना बेहद आवश्यक है एवं गुर्दे के रोगी को चिकित्सकीय परामर्श तुरंत लेना चाहिए।विदित हो कि इन चिकित्सकों के द्वारा जनहित में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाते आ रहे हैं।
