अल्मोड़ा-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, सत्यों में कार्यरत जीव विज्ञान प्रवक्ता विनोद कुमार राठौर को उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। विनोद कुमार राठौर को यह पुरस्कार विज्ञान के लोकव्यापीकरण और छात्र-छात्राओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभाग कराने के लिए दिया गया। उनके निर्देशन में अब तक 16 से अधिक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। वे वर्षों से जिला समन्वयक विज्ञान और इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं और जनपद के बाल वैज्ञानिकों को लगातार मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे, जनपद अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट, मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक नवीन जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी (लमगड़ा) प्रेमा बिष्ट, भुवन चंद्र पांडे, पंकज जोशी, सवित जनौटी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वर्मा, राजेश बिष्ट, संदीप चौधरी, हेमचंद्र जोशी, धीरज कुमार सहित अनेक शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यहाँ सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगरपालिका अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *