अल्मोड़ा-अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की “मिशन हौसला” पहल के अन्तर्गत पंकज भट्ट एस०एस०पी० अल्मोड़ा की प्रेरणा से जनपद के सभी पुलिस जवान हर जरूरतमन्दों की सहायता को तत्पर है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त द्वारा अपनी पुलिस टीम एवं होमगार्ड के साथ अपने क्षेत्रान्तर्गत ऐसे जरूरमन्दों को जो कि प्रतिदिन सडक किनारे फड़-फेरी लगा कर जीवन यापन कर रहे थे तथा कोविड कर्फ्यू के कारण वर्तमान में आमदनी न होने के कारण बच्चों हेतु खाद्य सामग्री लेने में असमर्थ है।हिनौला क्षेत्र में ऐसे 4 परिवारों को चिन्हित कर उन्हे राशन किट उपलब्ध कराया गया तथा उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें “मिशन हौसला” का भरोसा दिलाया गया।उन्हें बताया कि कभी भी दवा, राशन या अन्य जरूरत होने पर हेल्प लाईन नम्बर- 9411112702,112 एवं थानाध्यक्ष सल्ट के नम्बर 9456593306 पर सम्पर्क करने हेतु बताया गया।पुलिस द्वारा की जा रही सहायता से जरूरमन्दों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इसके अतिरिक्त सड़क में एक विक्षिप्त के भूखे-प्यासे लेटे होने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उससे वार्ता उसे खाद्य सामग्री देकर उसके घर भीताकोट पहुॅचाया गया।