चम्पावत-आज सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस चम्पावत ने फेसबुक लाइव आकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों की जानकारी दी साथ ही बताया कि जब कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरलों में गिरावट है,तो देश में पेट्रोल डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी क्यों की जा रही है?देश मे आसमान छूते पेट्रोल,डीजल के दामो में तिगुनी वृद्धि क्यों की जा रही है।उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी मोदी सरकार आये दिन तेल के दाम बड़ा रही है जो की आम जनता के साथ खुलेआम लूट है।आम आदमी की जेब लूटी जा रहीं हैं।उन्होंने जल्द से जल्द मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की अपील की।उन्होंने गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भी सरकार को कटघरे पर खड़ा करते हुए कहा कि आम आदमी को जिस तरह मोदी सरकार ने सब्सिडी के नाम पर गुमराह कर दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है वह सीधे गरीब जनता के साथ धोखा है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम कम होने चाहिए।सूरज ने कहा कि महंगाई यूपीए सरकार में जिन्हें डायन लगती थी,आज वही लोग महंगाई को विकास समझ बैठे है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2014 से पहले युवाओं को गुमराह कर प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का जो वादा किया था वह आज एक जुमला साबित हो रहा है।जिससे युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।प्राइवेट सैक्टरों एवं फैक्ट्रियों से लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।जो लोग पहले से प्राईवेट कम्पनियों में नौकरी कर रहे हैं,उन्हें आधी पगार दी जा रहीं हैं,मना करने पर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।युवाओं की मजबूरी का फायदा उठा कर सरकार देश के भविष्य को अंधकार मय बनाने पर उतारू है।उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियों को औने पौने दामों पर अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचा जा रहा है जिससे चुनावी फंड जुटा सके।उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को आज देश का किसान वापस लेने की मांग सरकार से कर रहा हैं,सरकार अन्नदाताओं की मांग को ठुकरा कर देश के किसानों के साथ अन्याय कर रही है।आज किसान अपनी फसलों के उचित समर्थन मूल्य को लेकर सरकार पर दबाव बना रहें है तो सरकार उन्हें खालिस्तानी बता रहीं हैं।उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों को समाप्त कर पूजीपतियों के भण्डारण को भरने का काम कर रही है जिससे किसानों को गुमराह कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा सकें। उन्होंने कहा कि क्या इसी दिन के लिए स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। आज जिस तरह मोदी सरकार किसानों के लिए दिल्ली के चारों ओर कटिले तारों का घेरा,सड़कों पर नुकीले कील ठुकवा रहीं हैं यह सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है,सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन किसानों पर तीनों कृषि कानून थोप रही है।आंदोलन के दौरान लगभग दो सौ किसानों की शहादत जो आकड़ा आज 90 दिनों के अंतराल में पहुँच चुका है उन किसानों की शहादत पर भी संवेदना व्यक्त नही कि गई। जवानों ओर किसानों की शहादत पर राजनीति करने वाली मोदी सरकार का हमेशा से ही यह स्टंट रहा है।उन्होंने कहा कि अब जनता देश विरोधी मोदी ताकतों को 2024 में केंद्र की सरकार से एवं 2022 में राज्यों से उखाड़ फेंकने को तैयार है।
