अल्मोड़ा-आज डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे माल्यार्पण करके उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक आदरणीय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके देश हित के कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा।हम सभी उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उनके साथ जिला महामंत्री लीला बोरा,लता बोरा,हेमा सुप्याल,प्रेमा मेर, मीना नेगी,निशा बिष्ट,पूनम पालीवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
