पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 19.04.2022 को जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों का चालान कर 36,500 रू०समायोजन शुल्क जमा किया गया,जिसमें कुल 25 वाहनों के चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित किये गए।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
