अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में व शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 26/08/2025 व 27/08/2025 को जनपद में दो दिवसीय राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान (राष्ट्रीय प्रतीक जागरुकता मिशन) चलाया जायेगा जिसमें समस्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों,स्कूल,कालेजों आदि में जागरुकता शिविर,नुक्कड़ नाटक व पोस्टर मेकिंग,निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आदि आयोजित किये जायेंगे एवं पंफ्लेट वितरित किये जायेंगे।इस अभियान का उद्देश्य प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम, 1950 भारत का राज्य प्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005; भारत का राज्य प्रतीक (प्रयोग विनियमन) नियम, 2007 और संशोधन नियम, 2010; साथ ही मोटर वाहन अधिनियम,1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रासंगिक प्रावधान आदि विषयों के संबंध में जानता को जागरूक करना है।
