अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के पुत्र प्रतीक बिष्ट के जन्मदिवस पर आज विद्यालय परिवार ने वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र ताइक्वांडो में पदक विजेता,ब्लैक बेल्ट,ताइक्वांडो खिलाड़ी कमल कुमार बिष्ट के पुत्र प्रतीक बिष्ट ने आज विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ गर गूंठ,नैनीकुमस्याल अपने पैतृक गांव में और मानस पब्लिक स्कूल दूंगा धारा अल्मोड़ा के आस पास,रामलीला मैदान दूंगा धारा अल्मोड़ा में अपने साथी छात्रों और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र /छात्राओं के साथ सफाई अभियान चलाया। अपने जन्मदिन पर वे विगत कई वर्षों से वे सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण करते आ रहे हैं।उनके पिता कमल कुमार बिष्ट और माता मंजू बिष्ट ने बताया कि हमारा प्रयास समाज में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता फैलाना और स्वयं जागरूक होकर सामाजिक और जनहित कार्यों में सहयोग करना रहा है।इसी सकारात्मक सोच के साथ हमारा सभी बच्चों,शिक्षक,शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन एवं शिक्षा रहती है कि हम वृक्षारोपण, सफाई अभियान के तहत कार्य करें तथा नशे के खिलाफ,महिला सशक्तिकरण हेतु,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे अभियानों हेतु आगे बढ़ते हुए सहयोग करे और समाज और जनहित के कार्यों में भागीदारी करें।
