अल्मोड़ा-आज 21 अगस्त को मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिष्ट के पुत्र प्रतीक बिष्ट के जन्म दिवस पर प्रतीक बिष्ट और उनके माता पिता व परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि हमें इसी प्रकार जन्म दिवस के अवसर पर सफाई अभियान,वृक्षारोपण एवं जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।श्री बिष्ट ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो जहां इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा वहीं दूसरी और धरा को हरा भरा बनाने में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा।आज नंदा वन,गंगनाथ मंदिर,एनटीडी रोड के क्षेत्र व ग्राम नैनीकुमश्याल गर गूंठ में अवनि वन एवं सरस्वती मंदिर राज्य कर भवन के आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।इसके साथ ही बालेश्वर मंदिर ,दूंगाधारा अल्मोड़ा के आसपास के क्षेत्र,नाली,नौले और रास्तों की सफाई की गई।साथ ही संकल्प लिया गया आगे भी इस परंपरा को इसी इच्छा के साथ और बड़े स्तर पर किया जाएगा।
