अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।समिति के द्वारा मां नंदा देवी मन्दिर के गीता भवन में सायं 5 बजे से महोत्सव की तालीम कराई जा रही है।शेखर कुमार द्वारा महिलाओं को गरबा,डांडिया व लोक नृत्यों का अभ्यास कराया जा रहा है जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।इसमें वह महिलाएं हैं जो अपने घर के सारे कामों को निपटा करके इन कार्यक्रमों में भागीदारी कर रही है।अलग-अलग मोहल्लों से इसमें महिलाएं भाग ले रही हैं।इस अवसर पर आज संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,प्रेमा बिष्ट,लकी वर्मा,निर्मला जोशी,राधा राजपूत,ज्योति रावत,विद्या बिष्ट,तारा भंडारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
