जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विधायक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल की सरयू घाटी क्षेत्र भ्रमण के दौरान काभड़ी में प्रधान गोधन राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गरिमामय उपस्थिति रही।काभड़ी क्षेत्र के लोगों ने विधायक कुंजवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा साथ आये हुए संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत किया।स्थानीय वक्ताओं ने कुंजवाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो आज क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं मिली है वह क्षेत्र को स्थानीय विधायक व कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं। जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब-तब क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हुआ है।क्षेत्रवासी हमेशा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस की ओर ही आशा भरी नजरों से देखते हैं।आज भी कुछ छोटी छोटी समस्याएं हैं जिनके निराकरण के लिए विधायक निधि से धनराशि की मांग भी की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कुंजवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काभड़ी की सम्मानित जनता ने हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए अपना आशीर्वाद दिया है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सदा इस ग्राम पंचायत की आभारी हैं तथा इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश व प्रदेश के विकास का काम किया,बड़े बड़े प्रतिष्ठान खोलने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास व छोटी छोटी इकाइयां गठित करने का काम किया जिसका उदाहरण ग्रामप्रहरी,आशावर्कर,आंगनबाड़ी,सड़क,विद्यालय,अस्पताल,आई टी आई, पालीटेक्निक कालेज सहित तमाम संस्थाओं को बनाने का काम किया। लेकिन आज देश व प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने इन महत्वपूर्ण संस्थानों की उपेक्षा की है, जहां कांग्रेस ने अपनी दूरगामी सोच से जिससे देश आत्मनिर्भर हो तथा देश के आमजन खुशहाली के साथ अपना जीवन निर्वाहन कर सकें इसके लिए बड़े बड़े संस्थानों की स्थापना की लेकिन आज दूसरी तरफ भाजपा ने इन संस्थानों को निजी हाथों को सौंप कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर आम गरीब की जीविका पर लात मारकर अपना दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है।उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे देश व प्रदेश तथा क्षेत्र की बरबादी के जिम्मेदार लोगों के हाथों सत्ता न सौपें।प्रदेश व क्षेत्र के विकास व युवाओं,गरीबों की उत्थान की जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने की नीति कांग्रेस की ही है।उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर पूरे क्षेत्र में कांग्रेस का माहौल बनाने में अपना योगदान दें।उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा भी की।विधायक के क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शेखर गुरुरानी ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थामा।जिनका भव्य स्वागत किया गया।बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पांडे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,प्रशांत भैसोड़ा,सोसल मीडिया अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,धन सिंह मलाडा़ आदि ने संबोधि किया।वक्ताओं ने भाजपा को मंहगाई,जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने,प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार करार दिया तथा आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि पूरे प्रदेश के साथ क्षेत्रवासियों को भी एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित होकर आगे आना होगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,जिला संगठन मंत्री कुंदन गैड़ा, पूर्व प्रधान मोहन सिंह,प्रधान गोकुल भट्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविन्द जोशी,प्रकाश पाण्डेय,चंदन बोरा, गजाधर,रमेश भट्ट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर मेंं भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी ने करते हुए सभी का आभार व्यक्त कर स्वागत किया।
