अल्मोडा़-आज जारी एक बयान में बलाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग के उपाध्यक्ष शिव सिंह मेहरा ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण लागू होने से जनता बेहद त्रस्त हो चुकी है तथा लोगों को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी इस जिला विकास प्राधिकरण से अछूती नहीं है तथा भवन निर्माण करने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी पैतृक भूमि में भी भवन निर्माण करने से डर रहे हैं।जहां पहले से लोग बड़ी आसानी से पर्वतीय क्षेत्रों में अपने लिए भवन का निर्माण कर लिया करते थे आज इस प्राधिकरण के कारण भवन निर्माण मात्र उनके लिए एक सपना बनकर रह गया है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता आज भी कृषि,पशुपालन पर पूरी तरह निर्भर है,ऐसे में पैसे पैसे जोड़कर वे अपने लिए एक छोटा सा आशियाना बनाने की भी सोचते हैं तो उसमें प्राधिकरण आड़े आ रहा है।श्री मेहरा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए वरना आने वाले समय में यह प्राधिकरण पलायन जैसी गंभीर समस्या को जन्म देगा।
