अल्मोड़ा-प्रैस को जारी एक बयान में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह से समाप्त करने का स्पष्ट आदेश एवं भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को दिये जाने चाहिए थे।परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकरण को स्थगित करने का आदेश दिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को यह भी स्पष्ट करना था कि जनता अपने भवन मानचित्र वर्तमान में कहां से स्वीकृत करायेगी।उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल से जनता इस प्राधिकरण के कारण परेशान है।इसे स्पष्ट आदेश से पूरी तरह समाप्त किये जाने की नितान्त आवश्यकता है।श्री जोशी ने सूबे के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्पष्ट आदेश के तहत जनहित में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त किया जाए तथा भवनमानचित्र स्वीकृति सम्बंधित समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को वापस दिए जाएं।
