अल्मोड़ा-कल प्रातः 10.00 बजे से माता का डोला आर्मी गेट से लोअर मॉल रोड से शिखर से एल आर साह रोड से लाला बाजार होते हुए सीतापुर मोड़ से करबला को प्रस्थान करेंगे।
अपराह्न 14.00 बजे से पुतलो का शिखर तिराहे पर आगमन होगा।इस दौरान हल्द्वानी से आने वाले वाहन जिन्हें बागेश्वर/पिथौरागढ़ की ओर अपने गंतव्य में जाना हो उन वाहनों को करबला से धारानौला की ओर डायवर्ट किया जायेगा।रानीखेत सोमेश्वर को जाने वाले वाहनों को बेस तिराहे से लोअर मॉल को डायवर्ट किया जायेगा।एल आर शाह रोड अपराह्न 14.00 बजे से 18.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें।