अल्मोड़ा-गांव चलो अभियान के तहत विनय किरौला के नेतृत्व में दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को ग्राम देवड़ा,भैंसियाछाना ब्लॉक, जनपद अल्मोड़ा में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुरू की गई पेयजल योजना वर्षों बाद भी अधूरी पड़ी है।जानकारी के अनुसार यह कार्य जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित तिथि(29/04/2023) पर प्रारंभ हुआ था तथा इसे निश्चित अवधि(28/10/2023) में पूर्ण किया जाना था किंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद(28/10/2025) भी ग्राम में जल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी।वर्तमान में ग्रामीणों को अपने घरेलू उपयोग और मवेशियों के लिए कई किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है,जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा है।इस गंभीर समस्या को लेकर विनय किरौला के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने को जिला अधिकारी अल्मोड़ा को दिनांक 29 अक्टूबर 2025 एक ज्ञापन सौंपा जिसमें शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की गई।ग्रामवासियों ने विनय किरौला के नेतृत्व में प्रशासन को 15 दिनों की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में जलापूर्ति प्रारंभ नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ग्राम देवड़ा के निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे इस जनजीवन से जुड़ी समस्या पर तत्काल संज्ञान लें और जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करें, और कार्यदाई संस्था जल निगम की घोर लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया।इस अवसर पर विनय किरौला,जगदीश जोशी, सुजीत टम्टा,संतोष कुमार, जगदीश राम पूर्व प्रधान,विजय कुमाम,भूपेंद्र राम,पंकज कुमार, शेर राम,हिमांशु आर्य,मोहित शाह,मनीष कांडपाल,मानसी आर्या,अंजली आर्या,राधा देवी, कविता आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *