अल्मोड़ा-आज व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सभी पदाधिकारियों और पेयजल विभाग,पीडब्ल्यूडी जिला प्रशासन और निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू के संयुक्त निरीक्षण के बाद जाखनदेवी मार्ग का सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमे स्थानीय व्यापारियों ने प्रांतीय व्यापार मंडल का आभार जताया।पेयजल विभाग द्वारा 10 दिन में सुधारीकरण और चैंबर के कार्य को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया गया। आज 10 बजे से आरबीएम पड़ने का कार्य शुरू हो गया है।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और नव निर्वाचित व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय वर्मा और पूरी टीम ने तहसीलदार ज्योति मैडम का शीघ्र कार्य शुरू करने पर आभार जताया।शीघ्र ही सुधारीकरण का कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से आचार संहिता में भी स्पेशल परमिशन के माध्यम से डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।सीवर लाइन के कार्य से बाधित मार्ग के निरीक्षण में तहसील ज्योति मैम,पेयजल विभाग के एएक्सएन संजीव वर्मा,जे ई दीपक जोशी, पीडब्ल्यूडी के जेई कमलेश,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,महिला उपाध्यक्ष जया साह,उपाध्यक्ष मुकेश जोशी,नरेंद्र साह सचिव वकुल साह,उपसचिव अश्वनी नेगी और निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू,मनोज जोशी,संजय पाल,कमल जोशी,गौरव जोशी चंद्र शेखर जोशी,अशोक अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *