जैंती-आज ब्लाक कांंग्रेस कार्यालय जैंती में एक बैठक का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व कांंग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।बैठक में प्रत्येक बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर कमेटियों का गठन करने पर सर्वसहमति जताई गयी।साथ ही भाजपा सरकार पर महंगाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया।इस पर गहन चिन्ता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना होगा ताकि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बन सके और उत्तराखंड के सभी वर्ग के कार्यों,विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया जा सके जिसका लाभ सभी तक पहुंच पाए।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष जैंती गिरीश चन्द्र जोशी,यूथ ब्लाक अध्यक्ष जैंती गोपाल महरा,न्याय पंचायत अध्यक्ष चौखुरी चन्दन बिष्ट,किशोर कुंजवाल,भुवन सिंह,प्रताप राम,हीराबल्लभ शर्मा,दीवान सिंह रजवार,जगदीश धौनी,रणजीत कुंवर,गोपाल सिंह सहित दर्जनों.कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
