अल्मोड़ा-गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल एवं स्केल संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों में 71वें राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर ) के अवसर पर छात्रों में वन्यजीवों के सरंक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिता (चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं निबन्ध लेखन) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को संस्थान एवं स्केल संस्था द्वारा ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन अकादमी हवालबाग में जागरूकता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के अध्यापक गोविन्द कुमार द्वारा पर्यावरण संस्थान के शोधार्थियों एवं स्केल संस्था के प्रतिनिधि दिनेश मेहता का स्वागत किया एवं विद्यालय की उपलब्धियों को संक्षेप में बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते स्केल संस्था के प्रतिनिधि दिनेश मेहता द्वारा बताया कि अरूण सिन्हा महानिदेशक स्केल संस्था के मागदर्शन में विगत 20 वर्षों से विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामपंचायतों में शिक्षा, सोलर एवं पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। उन्होने बताया कि इसी क्रम में आज संस्था को गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के साथ मिलकर यह कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संस्थान के शोधार्थी डा सुनीता बिष्ट ने बताया कि संस्थान के निदेशक प्रभारी डा. आई.डी भट्ट के दिशानिर्देश पर 71वे वन्य जीव सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है।इसी क्रम में डा. सुनीता द्वारा इस वर्ष की थीम मानव वन्य जीव सह-अस्तित्व विषय पर एक व्याख्यान दिया गया। इस व्याख्यान में उनके द्वारा मानव वन्य जीव सह-अस्तित्व: जैव-विविधता अनुकूल योजना, सामुदायिक आधार पर संरक्षण, पारंपरिक भारतीय मूल्यों और सह-अस्तित्व का उत्सव मानाने वाले कहानियों पर प्रकाश डाला। इस व्याख्यान के उपरान्त छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता (चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं निबन्ध लेखन) करायी गयी।प्रतियोगिता के उपरान्त प्रतिभागियों से कार्यक्रम से प्राप्त जागरूकता से सीख पर जानकारी ली गयी। इसके उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक पंत जी द्वारा डा. आई.डी. भट्ट, निदेशक प्रभारी, गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल एवं शोधार्थियों और स्केल संस्था अरूण सिन्हा, महानिदेशक एवं दिनेश मेहता को धन्यवाद दिया कि इस जागरूकता कार्यक्रम हेतु उन्होने हमारे विद्यालय का चयन किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संस्थान के शोधार्थी अनिल शर्मा, आशुतोष कुमार, मनोज मेहता सहित 100 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *