अल्मोड़ा-दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मोहन सिंह महरा आज मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।महरा ने बताया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा के जैंती के सीम निवासी रवि नेगी के समर्थन में पटपड़गंज में चुनाव प्रचार के साथ ही कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह करोल बाग विधानसभा से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी व पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि जैती सीम निवासी रवि नेगी पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी हैं।उन्होंने बताया कि पटपड़गंज व करौल बाग विधानसभा क्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्र के प्रवासी बड़ी संख्या में निवास करते हैं व एक सप्ताह तक रवि नेगी व श्री गौतम के पक्ष में प्रचार कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *