दन्यां-जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने ध्याड़ी भेटाबड़ौली सिरगांव मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।ध्याड़ी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से यह मार्ग स्वीकृत हुआ है जिससे दूरस्थ क्षेत्र सिरगांव के लोगों को लाभ मिलेगा।विधायक महरा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण की अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को उन योजनाओं से लाभान्वित कराने की अपील की। विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने अनेक समस्याएं रखी जिनका उन्होंने दूरभाष से ही निराकरण करवाया।बैठक में भाजयुमाे के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला,महामंत्री मनोहर सिंह,मोहन सिंह सिंगवाल,महेंद्र बिष्ट,जगत सिंह, प्रताप गैड़ा,गोधन सिंह, खीमानंद पालीवाल,महेश भट्ट,जगत सिंह, देव सिंह,मोहन सिंह,नंदन सिंह,धन सिंह, आनंद सिंह,खड़क सिंह,प्रहलाद सिंह, खुशाल सिंह,त्रिलोक सिंह,खीम सिंह, भूपाल सिंह,राजू भैसोड़ा,दीवान सिंह, शेखर बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी और कई गांवों के लोग उपस्थित हुए।
