अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलो के दुर्गम क्षेत्रो से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 लोगो को चयनित कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।जिसमे विगत तीन माह पूर्व रेड एफ एम 93-5 की टीम द्वारा विभिन्न जनपदो मे भ्रमण किया गया, जिसमे प्रतिभाशाली विभूतियो का चयन किया गया।जिसमे उनकी जीवनी पर आधारित लघु फिल्म का रुप दिया गया।जिसमे जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज को अल्मोडा जिले से चयनित किया गया।उसमे उनकी जीवनी किस प्रकार सामान्य परिवार से उठकर देश विदेश मे ख्याति प्राप्त कर जागेश्वर धाम क्षेत्र को गौरवान्वित किया गया, उनके द्वारा जनसेवा कार्य आश्रम निर्माण,गौशाला निर्माण, वृद्धआश्रम व अनाथआश्रम मे सहयोग तथा सनातन धर्म के प्रति समर्पण की भावनाओ को देखते हुए एक पहाडी ऐसा भी कार्यक्रम के तहत राज्यपाल द्वारा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।जिसमे रेड एफ एम 93-5 परिवार के रजत शक्ति, हिमाशु शर्मा,आरजे निधि, सरीन सब्जवानी,खुशाल शाह व मानिक अरोरा मौजूद रहे।






