जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के ब्लॉक लमगड़ा कांग्रेस कमेटी,न्याय पंचायत शहर फाटक और न्याय पंचायत जलना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष धन सिंह फर्त्याल, न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पांडे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल भी उपस्थित रहे।दोनों बैठकों में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हो रही महंगाई पर चिंता जताई गई और सभी ने भाजपा और कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में बहुत बड़ा अंतर बताया।वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में रोजगार, विकास,जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कई लाभ आम जनमानस को प्राप्त हुए और आज भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।रोजगार,विकास वर्तमान में शून्य अवस्था में है।जिससे प्रदेश का आम जनमानस अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।दोनों न्याय पंचायतों जिनमें शहर फाटक और जलना कमेटी का गठन भी किया गया।चार चार सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए भी चयनित किए गए। बहुत जल्दी बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया जाएगा।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान में आम व्यक्ति भी भाजपा की नीतियों से खफा है क्योंकि अभी तक की सरकारों में भाजपा सरकार चलाने में पूर्ण रुप से फेल साबित हुई है।जिस तरीके से हर क्षेत्र में लगातार कांग्रेस पार्टी की लोग सदस्यता ले रहे हैं निश्चित ही जनता मन बना चुकी है कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांंग्रेस सरकार बनाएगी।सरकार में आने के बाद कांग्रेस गरीब वर्ग के लिए अधिक काम करेगी।रुकी हुई विकास की योजनाओं को शुरू किया जाएगा। श्री कुंजवाल ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में युवाओं को प्रमाण बनाए बनाने के लिए सौ रुपए से पांच सौ रूपये तक का खर्चा करना पड़ रहा है तथा भाग दो की नकल प्राप्त करने के लिए भी पैसा खर्च हो रहा है।भाजपा सरकार गरीब की जेब से पैसा निकालने का कार्य कर रही है।बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष शहरफाटक धन सिंह फर्त्याल,न्याय पंचायत अध्यक्ष जलना पूरन पांडे,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा,रमेश बिष्ट,बबलू फर्त्याल, कमल बिष्ट,हरीश सिजवाली,योगेश, राधाकृष्ण,विजय फर्त्याल,योगेश फत्र्याल,दया किशन,पिताम्बर थुवाल,बहादुर राम,टीकाराम,त्रिलोक सिंह,रमेश राम,हरीश सिजवाली,नन्दन फर्त्याल,नारायण राम,भूपाल कुटौला,पानदेव, गोपाल सिंह चौहान,देवेंद्र सिंह बिष्ट,किशन राम,मोहन ढैला,गोपाल बनौली,विजय कुमार,दीपक मलाड़,विनीत बोरा, अनिल मेर,सोनू चौहान,नारायण राम, अनिल सिंह मेर,महेंद्र सिंह,चंदन सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश बजेठा आदि उपस्थित रहे।श्री कुंजवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संगठित होकर काम करने के लिए कहा।
