जागेश्वर-जागेश्वर के विधायक एवम् पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के ग्राम चिल में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनता समझ चुकी है कि कांंग्रेस पार्टी ही जब जब सरकार में आई है तब ही गरीबों,पिछड़ो एवम् दलितों के उत्थान हेतु योजनाएं बनाई गयी तथा विकास कार्य कराये गये हैं।इस प्रदेश में तो स्पष्ट है कि कांंग्रेस के शासनकाल में ही यातायात सुविधा,विद्यालयों का निर्माण,बड़ी पेयजल योजनाओं का निर्माण हुआ है।पूरे उत्तराखंड की जनता पुनः इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार देखना चाह रही है।जिससे स्पष्ट है कि 2022 में इस प्रदेश में कांंग्रेस भारी बहुमत से आने वाली है।बैठक में भाजपा छोड़कर डेढ़ दर्जन लोगों ने कुंजवाल के नेतृत्व में कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन बिष्ट एवम् जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के द्वारा माल्यार्पण कर कांंग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत किया गया।ग्राम चिल में विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल का भव्य स्वागत किया गया।चिल की बैठक में संचालन पूर्व बीडीसी सदस्य मोहन सिंह ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,न्यायपंचायत अध्यक्ष संतोष प्रसाद,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,जिला संगठन मंत्री कैप्टन रमेश चन्द्रा,पूर्व प्रधान सतीश पन्त,दीवान सिंह बिष्ट, चन्दन बोरा,मोहन सिंह,उम्मेद सिंह,सरपंच प्रताप सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।वहीं कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में सुन्दर सिंह,दीवान सिंह,गोपाल सिंह,धीरज कुमार,राजन सिंह,जगदीश सिंह,प्रकाश सिंह,सुन्दर सिंह,राजेन्द्र सिंह,नन्दन सिह,धरम सिंह,धीरज सिंह,गोधन सिंह,सुन्दर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
