जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा में कांंग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।आज जागेश्वर विधानसभा के सीमा क्षेत्र मनिआगर से कांंग्रेसजनों ने विधानसभा के प्रत्येक घर में कांंग्रेस का झण्डा लगाकर गोविन्द सिंह कुंजवाल को विजयी बनाने के संकल्प के साथ अभियान प्रारम्भ कर दिया है।आज कांंग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डी०सी०बी०अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने मनिआगर से घर घर कांंग्रेस का झण्डा लगाने का अभियान प्रारम्भ किया।इस अवसर पर प्रशान्त भैसोड़ा ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा में कांंग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है।विधानसभा की समस्त जनता गोविन्द सिंह कुंजवाल के भारी समर्थन में है और यह सीट कांंग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक घर में कांंग्रेस कार्यकर्ता कांंग्रेस का झण्डा लगा रहे हैं।इसके लिए बकायदा प्रत्येक घर के लोगों से इसकी अनुमति भी ली जा रही है।उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में कांंग्रेस के पक्ष में बेहद सकारात्मक माहौल है तथा लोग गोविन्द सिंह कुंजवाल के समर्थन में एकतरफा खुल कर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में गोविन्द सिंह कुंजवाल लगातार एक विकासपुरूष के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा अपने विकास कार्यों के दम पर ही आज कुंजवाल जनता के चहेते हैं।उन्होंने कहा कि अब चुनावी बिगुल बज चुका है तथा कांंग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा के प्रत्येक घर में झण्डा लगाने के साथ ही कांंग्रेस की नीतियों को लेकर घर घर तक जायेंगे।श्री भैसोड़ा ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में कांंग्रेस इस बार इतिहास रचने जा रही है तथा गोविन्द सिंह कुंजवाल को जनता प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए आतुर है।अभियान में कांंग्रेस सहकारिता विभाग प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा के साथ कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,जिला महामंत्री नरेंद्र बनौला,गणेश बिष्ट,नवीन पाटनी,बहादुर राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
