जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वीं जयंती को भव्य रुप से हर बूथ में मनाया गया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने विधानसभा जागेश्वर के जागेश्वर मंडल के सेला गिरचोला बूथ व दन्यां मंडल के खौडी बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद पूरी दुनिया को राह दिखाने वाला है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक हम अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का विकास नही करते तब तक यह समाज प्रगति नही करेगा।यह अत्यंत जरूरी है।अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है व इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष भुवन जोशी,राजेन्द्र बनौला,दिवान बनौला,मोहन बनौला,महिपाल प्रसाद,शेखर जोशी,नारायण राम,बिनोद जोशी,खौडी कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार,दिवान राम,गोकुल पान्डे,नित्यानन्द,दिवान सिंह,उमेश पान्डे,शिव दत्त,बसन्त पान्डे,नाथू राम ,प्रेम राम आदि रहे।
