अल्मोड़ा -प्रैस को जारी एक बयान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि नैनीताल में बिटिया के साथ हुई शर्मसार घटना को देखते हुए भाजपा, विश्व हिंदू परिषद,राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा जबरदस्ती बाजार बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि बाजार बंद कराने वालों में भाजपा के प्रदेश से लेकर नगर मंडल तक सभी कार्यकर्ता शामिल थे जिससे पूरे नगर क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया।उन्होंने कहा कि नैनीताल में पहाड़ की बिटिया के साथ हुई घटना से पूरा व्यापारी समाज दुखी है लेकिन इन लोगों का बंद का उद्देश्य कही पर भी पीड़िता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि बैंक खुले,शराब की दुकान खुली,विभाग खुले और जो लोग बंद कराने आ रहे थे उनकी स्वयं की दुकाने खुली थी।ये दोहरा चरित्र निंदनीय है।आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इनकी,प्रशासन इनका फिर बंद कराके ये क्या करना चाहते ह?सुशील साह ने कहा कि अल्मोड़ा की किसी भी समस्या में आज तक ये लोग नहीं आए पर बाजार बंद कराने सबसे आगे आये।प्रश्न करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में बंद कराने वाले कहा गए?अंकिता हत्याकांड में सब कहा गए?इसका जवाब इन्हें देना चाहिए। उन्होंने इसे दोहरा चरित्र करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *