अल्मोड़ा-भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज ताकुला मंडल के ताकुला में आयोजित की गई।बैठक में जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटने व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बिशन सिंह चुफाल,जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,मंडल प्रभारी पूनम पालीवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान पेयजल,ग्रामीण निर्माण व जनगणना मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समावेश है और हमारा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है।श्री चुफाल ने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद करना हो या खाद्यान्न योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर टीकाकरण अभियान हो,हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर कार्य किया गया।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगे चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प ले।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत व लगन की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कांग्रेस में आज सदस्य नाम का कोई कार्यकर्ता नही रह गया है केवल प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष रह गए है।इतने छोटे राज्य में पाँच पाँच अध्यक्षो का बनाना कांग्रेस की निराशा व हताशा को दर्शाता है और अब निश्चित रूप से लगने लगा है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है।मंडल प्रभारी पूनम पालीवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है साथ ही समाज में हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है इसे आगे जारी रखना है।बैठक में भोपाल सिंह रावत मंडल अध्यक्ष, जगदीश डंगवाल मंडल महामंत्री,मदन सिंह बिष्ट,दीवान राम,सोहन कुमार, हेमंत कुमार,देवेंद्र सिंह,विनोद सिंह बिष्ट,निखिल सिंह बिष्ट,दीवान सिंह कार्की ,पुष्पा नगरकोटी,तारा नगरकोटी,दीपा बिष्ट,नीमा बिष्ट,रीता भाकुनी,बसंती देवी,राजेंद्र सिंह भाकुनी,राजू नेगी,योगेश चंद्र,हेमचंद्र, नारायण राम टम्टा,चंदन भोज,संजय भोज,गजराज नारायण सिंह,देवेंद्र भंडारी,कृष्ण कुमार,राहुल भाकुनी, दीपक भाकुनी,आशीष भाकुनी,योगेश बिष्ट,कृष्ण कुमार,रमेश सिंह नेगी, अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।