अल्मोड़ा-दिनांक 11.02.2023 को इण्टरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा अल्मोड़ा नगर में सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु नगर में संचालित ई रिक्शा चालकों/स्वामियों की मीटिंग आयोजित की गयी।ई रिक्शा चालकों/स्वामियों की मीटिंग में निम्न निर्देश दिये गये।वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नही बैठायें,सवारियों की ओवरलोडिंग करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।सभी ई रिक्शा चालक वाहनों को निर्धारित जगहों पर ही खड़ा करें,रोड पर वाहन को अनावश्यक खड़ा नही किया जाय।सभी ई रिक्शा चालक/ स्वामी अपने वाहनों के अंदर लाइट की उचित व्यवस्था करेंगे। जिससे अंधेरे में यात्रियों को असुविधा का सामना नही करना पड़े।सभी ई रिक्शा चालक अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगे।सभी चालकों के पास स्वयं का वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा कोई रैश ड्राइविंग नहीं करेंगे।यात्रियों से मधुर व्यवहार रखेंगे तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *