अल्मोड़ा-इनोवर्स एकेडमी आफ स्किल्स के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बी पी एल परिवार,अन्त्योदय परिवार,मनरेगा के तहत रोजगार पाने वाले गरीब परिवारों की छात्राओं को निशुल्क 100 दिन की ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) के लिये चयन किया जाता हैं।इसके तहत वर्तमान में 30 छात्राओं का चयन किया गया और उन्हें अकेडमी के स्टेट हेड रविन्द्र पाण्डे एवं सेंटर मैनेजर प्रमोद कुमार द्वारा ट्रेन्ड कर रायमाँडस कम्पनी के रेमण्डस् बेंगलूर के लिये तैयार कर उन्हें प्लेसमेंट दिलवाते हैं जिसमें उन्हें 15000 ₹ की सैलरी मिलेगी।इसके तहत छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा इंटर कालेज प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाण्डे एवं अल्मोड़ा इंटर कालेज प्रबंधन कमेटी के सहायक प्रबधक पूरन सिंह रौतेला एवं राष्ट्रीय पुस्कार से सम्मानित शिक्षक कल्याण मनकोटी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रेष्ठ छात्राओं को पुरुस्कृत किया।एकेडमी की सभी छात्राओं सहित 7 th बैच,8 th बैच एवं 9 th बैच की छात्राओं ने विदाई समारोह में भाग लिया और कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
