पिथौरागढ़-आज दिनांक 31 अक्टूबर को यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,प्रदेश महासचिव प्रभारी चम्पावत जिला करन सिंह और नगर अध्यक्ष शिवम पंत के नेतृत्व में वर्ष 1971 की भारत-पाक जंग में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस एवम् सरदार पटेल की जन्मजयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया तत्पश्चात पूर्व सैनिकों को शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात यूथ कांग्रेस द्वारा महिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर आनंद धामी,पारस सिंह,संजय,प्रिंस, जितेंद्र शाह,कमलेश कसन्याल,रजत विश्वकर्मा,भूपेंद्र,हिमांशु,नवीन ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।