अल्मोड़ा-पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी में शनिवार को आईडीबीआई बैंक अल्मोडा के सौजन्य से 5 कंप्यूटर स्कूल को प्रदान किए गये। इन कंप्यूटरों से 45 बच्चे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलवंत मेहता ने कहा कि आईडीबीआई बैंक अल्मोड़ा द्वारा विद्यालय के बच्चों के हित में कंप्यूटर प्रदान किये गय हैं। जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय की ओर से बैंक के समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त् करते हैं। मेहता ने कहा कि बैंक की इस मदद से विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को शिक्षण में काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हल्दानी प्रणव कुमार मिश्रा व संदीप राणा, बैंक मैनेजर अल्मोड़ा अभिषेक उदय, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलवंत मेहता, प्रधानाध्यापिका माया बिष्ट, शिक्षिका ललिता जोशी, प्रकाश बोरा, चंदन मेहता सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *