अल्मोड़ा-हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के अंतर्गत आज 29 जून को 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया जिसमें अल्मोड़ा शहर से 25 बुजुर्गों को सम्मान हेतु चयनित एवं आमंत्रित किया गया था। हम साथी समूह अल्मोड़ा द्वारा पहली बार बुजुर्गों के सम्मान हेतु एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि आगामी भविष्य में हम अधिकतर संख्या में जो 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग छूट गए हैं या शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें आगे कार्यक्रम आयोजित कर इसी तरीके से सम्मानित किया जाएगा।बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनसे प्रेरणा ली जाएगी और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा और मार्गदर्शन के लिए उनके जीवन के अनुभव को उनके आदर्शों को जीवन शैली को साझा किया जाएगा।85 वर्ष से अधिक के आयु के बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवाएं,स्वास्थ से संबंधित जानकारी और मेडिकल सुविधा देना,हाल-चाल एवं उनकी अन्य दिक्कतें समस्याओं को जानने, सुनने के लिए उनके घरों में समय-समय पर उनकी देखरेख हेतु हम साथी समूह अल्मोड़ा टीम द्वारा हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों की टीम का गठन कर हम साथी समूह अल्मोड़ा के माध्यम से देखरेख की जाएगी।कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सी एल वर्मा ने बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम करने से समाज में जागरूकता और समाज को जोड़े रखने की परंपरा,परिवार को एक सूत्र में बांधने की परंपरा और आने वाली पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी को स्पष्ट संदेश देने का हमारे यहां प्रयास है जारी रहेगा।सकारात्मक सोच के साथ हम इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं यह हमारी पहल है।यह संदेश भी है और पहला कदम प्रयास भी है। हम साथी समूह अल्मोड़ा के महासचिव मनोज सनवाल ने बताया कि आने वाले भविष्य में कार्यक्रम को और शानदार और भव्य और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को प्रेरणादायक संदेश जाएगा और हम इस मुहिम को गांव-गांव तक भी पहुंचाएंगे।आशीष वर्मा ने कार्यक्रम के अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट किए तथा उनका स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ जे सी दुर्गापाल,संरक्षक राघव पंत,डॉ वसुधा पंत,डॉ भूपेन्द्र वल्दिया,सी एल वर्मा मनोहर सिंह नेगी,रीता दुर्गापाल,मीता उपाध्याय,पुष्पा सती,मनोज भंडारी, उषा उप्रेती,मीता उपाध्यक्ष,गिरीश शर्मा,मोहन चंद्र कांडपाल,मनोहर सिंह नेगी,राघव पंत,मंजू जोशी,शिरीष कपूर,जीवन जोशी,गिरीश मल्होत्रा,अनंत बिष्ट,दीक्षा कांडपाल, आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजकों ने सम्मानित 25 बुजुर्गों के जीवन वृतांत का वाचन किया एवं सम्मान पत्र देकर बुजुर्गों को मंच पर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।मानस पब्लिक स्कूल की छात्राएं अंशिका बिष्ट,कनक नेगी,रिद्धयांशी बिष्ट,कूर्माचल एकेडमी से अवनि बिष्ट,खुशी नेगी,शिक्षक कुमारी दीक्षा कांडपाल ने बुजुर्गों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने पुष्प अर्पण किया और पुष्प वर्षा, टीका,चंदन आरती कर बुजुर्ग जनों का स्वागत किया । हम साथी समूह के महासचिव मनोज सनवाल ने सबका स्वागत एवं परिचय दिया।कमल कुमार बिष्ट मुख्य संयोजक ने कार्यक्रम मंच संचालन किया और अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।अध्यक्ष डा जे सी दुर्गापाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर दीवान सिंह बिष्ट,मनोहर सिंह नेगी,रूप सिंह बिष्ट,जसोद सिंह बिष्ट,दीक्षा कांडपाल,अनंत बिष्ट,मोहन कांडपाल,शंकर दत्त भट्ट एवं सदस्य गण हम साथी समूह अल्मोड़ा ने बुजुर्गों के सम्मान सत्कार के लिए और कार्यक्रम को व्यवस्थित और संयोजित ढंग से संपन्न कराने में अपनी सराहनीय भूमिका अदा की।आज के मुख्य अतिथिगण जिसमें 25 बुजुर्ग शामिल थे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को और उपस्थित सभी को समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने अनुभव और संदेश साझा किया जिसमें लगभग सब का यह कहना था कि हमें अपने परिवार को एकजुट रहने के लिए हमें त्याग ,सरल और निश्छल ईमानदार होकर परिवार को संगठित करने के लिए हमेशा संस्कारवान और अच्छी आदतों का अनुसरण करना चाहिए। परिवार ना खंडित हो ना बटवारा हो और ना समाज बटे इसके लिए हमें हमेशा त्याग और उदार हृदय का बनकर दूर दृष्टि से सोचना चाहिए और सकारात्मक बनकर अपनी जीवन शैली को एक संयमित और अच्छी दिनचर्या के साथ ईमानदार होकर कार्यों को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *