सोमेश्वर-हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर दिवस का प्रारंभ स्वयंसेवकों द्वारा प्रातः व्यायाम द्वारा किया गया।व्यायाम के साथ-साथ योग की कक्षाएं भी संचालित की गई। स्वयंसेवकों द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम,अनुलोम विलोम आदि योगा की प्रमुख क्रियाएं सीखी।योगाभ्यास की क्रियाओं को ललित कुमार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा कराया गया। इसके पश्चात लोद गांव का भ्रमण किया गया।स्वयंसेवकों द्वारा गांव की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।रास्तों की स्थिति ठीक ठीक दिखाई दी।परंतु गांव में पेयजल की समस्या बहुत कठिन है।स्वयंसेवकों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ा। ग्राम लोद पेयजल समस्या दिन पर दिन गर्मी बढ़ने के साथ साथ बढ़ती जा रही है।शिविर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश वर्मा एवं डॉक्टर अपण सिंह द्वारा शिविर का संचालन किया जा रहा है।
