अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला के चतुर्थ दिवस मे मंचन की शुरुआत मंथरा-कैकई और दशरथ-कैकई के संवादों से हुई।प्रियंका भट्ट ने राम,गायत्री तिवारी ने लक्ष्मण और वर्षा त्रिपाठी ने सीता की भूमिका निभाई।दीवान सिंह कनवाल ने दशरथ,पूजा थापा ने कैकई,श्वेता ने कौशल्या,रिया ने सुमित्रा और शगुन त्यागी ने मंथरा का किरदार निभाया।कथानक में दिखाया गया कि जनकपुरी से विवाह के बाद राम-सीता की अयोध्या वापसी होती है।राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे हैं।मंथरा कैकई को भड़काती है।कैकई दशरथ से दो वरदान मांगती हैं भरत को राजगद्दी और राम को चौदह वर्ष का वनवास।
राजा दशरथ कैकई की मांग स्वीकार करते हैं।राम माता कौशल्या से विदाई लेते हैं।उनके भावुक संवाद से दर्शकों की आंखें नम हो गईं।राम,सीता और लक्ष्मण वन की ओर प्रस्थान करते हैं। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया।रामलीला की शुरुवात संस्था अध्यक्ष ने दीप जलाकर करी।संस्था के सचिव ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन जगत मोहन जोशी ने किया।रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा,चंद्रशेखर कांडपाल,राजेंद्र तिवारी,पूर्व सभासद विजय चौहान,दीवान बिष्ट,अजय चौहान,रोहित साह,अजय साह, रोहित साह,त्रिभुवन गिरी महाराज ललित मोहन साह,मनोज साह,अभय शाह,विनोद गिरी गोस्वामी,नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे ,सुमित शाह, दीक्षा साह,सुबोध नयाल,पूजा थापा, आकांक्षा आर्या,मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी,चम्पा जोशी,अजय साह,संजय साह,सुंदर जनौती,कमल वर्मा,अंकित कुमार,हर्षवर्धन वर्मा,यश साह,अभय उप्रेती,कंचन बिष्ट,अमित साह,नीलम भट्ट,हर्षित जोशी,मानस वाणी,अंकित बोरा,ममता वाणी,गौरव तिवारी,हर्षिता तिवारी,शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
