अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस पर दशरथ विश्वामित्र संवाद,ताड़िका सुबाहु वध,अहिल्या उद्धार,गौरी पूजन के कार्यक्रम का मंचन किया गया।दर्शकों द्वारा पात्रों के अभिनय को खूब सराहा गया,ताड़िका वध और गौरी पूजन दर्शकों की विशेष पसंद बना द्वितीय दिवस पर दर्शकों का सैलाब भी देखने को मिला।इससे पूर्व द्वितीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप आनंद सिंह बगड़वाल,केवल सती, मीना भैसोड़ा और बीना नयाल ने किया। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने लक्ष्मी भण्डार की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था रामलीला मंचन को आज भी अपनी धरोहर के रूप में संभाल रही है और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने देती है। श्री लक्ष्मी भंडार अल्मोड़ा की सासंकृतिक विरासत को सहेजे हुए है।संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने सभी अतिथितो का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन जगत मोहन जोशी के द्वारा किया गया।संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने सभी लोगो से सहयोग की अपील की।रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल,राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान,दीवान बिष्ट, अजय चौहान,रोहित साह,अजय साह,प्रियंका भट्ट,गायत्री तिवारी,वर्षा त्रिपाठी,रोहित साह,त्रिभुवन गिरी महाराज,ललित मोहन साह,मनोज साह,अभय शाह,विनोद गिरी गोस्वामी,नारायण सिंह बिष्ट,राजा पांडे, सुमित शाह,दीक्षा साह,सुबोध नयाल,पूजा थापा,आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल,मीनाक्षी जोशी चम्पी जोशी,अजय साह,संजय साह, सुंदर जनौटी,कमल वर्मा,अंकित कुमार,हर्षवर्धन वर्मा,यश साह,अभय उप्रेती,कंचन बिष्ट,अमित साह,नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा,ममता वाणी,गौरव तिवारी,हर्षिता तिवारी,शगुन त्यागी, साक्षी जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *