अल्मोड़ा-राष्ट्रीय खेलों के तहत नेटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड महिला टीम ने ब्राऊज मैडल जीता।इस टीम में अल्मोड़ा कि होनहार बेटी निशु बहुगुणा भी शामिल थी।अल्मोड़ा की इस खिलाड़ी ने पूरे देश में अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि इस खुशी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने होनहार बेटी निशु बहुगुणा को शुभकामनाएं प्रेषित की व आने वाले भविष्य में खूब तरक्की करने देश,विदेश में अल्मोड़ा का नाम रोशन करने सहित उजज्वल भविष्य की कामना की।सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी अल्मोड़ा की होनहार बेटी को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाईयां दी और राष्ट्रीय खेल में जीत दर्ज करने पर पूरी टीम की भरपूर प्रशंसा करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी निशु बहुगुणा को ढेर सारी बधाईयां दी।उनके परिवार,माता, पिता व भाई को भी ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं साथ ही अल्मोड़ा की इस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी निशु को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की।मेयर अजय वर्मा ने भी अल्मोड़ा की बेटी को नाम रोशन करने व पदक जीतने पर शुभकामनाएं व बधाईयां दी।निशु बहुगुणा एस एस जे केम्पस अल्मोड़ा की छात्रा है।उनके पिता लक्ष्मी दत्त बहुगुणा एक उद्यमी है व माता ग्रहणी है। बड़ा भाई चन्दन बहुगुणा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष हैं।इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निशु को पदक जीतने पर ढेर सारी बधाईयां व शुभकामनाएं दी और सभी ने इस होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य कि कामना की।बधाई प्रेषित करने वालों में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित दोसाद,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,दुग्ध डेरी अध्यक्ष गिरीश खोलिया,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला,राजीव गुरूरानी,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भट्ट ,बीना नयाल,मीना भेसोडा,महिपाल बिष्ट,जिला मंत्री देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट,कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष मनोज जोशी,पार्षद अमित शाह मोनू, ज्योति साह,अभिषेक जोशी, अर्जुन बिष्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, रेखा आर्य,निर्मला जोशी,निकाय चुनाव संयोजक दर्शन रावत,नमो एप कृष्ण बहादुर सिंह,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी,रेडक्रास सोसायटी पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल,सुनील कर्नाटक,मनोज तिवारी,ममता खत्री,प्रेम लटवाल,हिमाल शर्मा,संजय बिष्ट,प्रकाश बिष्ट,मनन गुरू रानी,आनन्द कनवाल,हरीश कनवाल सहित सेकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं व बधाईयां दी।
