अल्मोड़ा-होमगार्ड राकेश किरौला पुत्र मोहन सिंह किरौला निवासी ग्राम सोनगांव पोस्ट ऑफिस जयरामबाखल तहसील चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा जो थाना चौखुटिया में ड्यूटीरत था।दिनांक 28.07.2021 को बाद समाप्त ड्यूटी अपने वाहन संख्या UK- 01C-7131 स्कूटी से अपने घर को जा रहा था,उक्त कर्मी का वाहन नैगाड नाले से बहकर रामगंगा नदी के समीप मिला,लेकिन होमगार्ड राकेश किरौला का कोई पता नहीं चल पाया।उक्त कर्मी की तलाश हेतु थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ,एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।राकेश किरौला उपरोक्त का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, खोजबीन लगातार जारी है।