अल्मोड़ा-होली पर्व के शुभ अवसर पर देवभूमि रंगमंच द्वारा तक्षशिला स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मानसी भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में कुमाऊँनी होली, झोड़ा नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी होली के रंगों के साथ शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।देवभूमि रंगमंच के ग्रुप लीडर अमित भट्ट (मोहन ददा) के नेतृत्व में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।हारमोनियम पर प्रदीप कुमार,तबला पर अमर बोरा,आटोपोड पर देवांग रौतेला ने संगत की।फेमली सिंगर किरन चौपरा, काजल भारती, राहुल जोशी, भूमिका काण्डपाल, रिया काण्डपाल तथा डांस कलाकार संदीप सिंह नयाल एवं मिनू सुपयाल ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और लोकनृत्यों की छटा बिखरी रही। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *