अल्मोड़ा-हवालबाग विकासखंड सभागार में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और वादन के साथ पर्व का आनंद लिया। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक कुमाऊंनी और होली गीतों की प्रस्तुति से सभागार का वातावरण उत्सवमय बना रहा। प्रतिभागियों ने ‘सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक’, ‘होली खेले गिरजापति नंदन’, ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’, ‘जोगी आयो शहर में व्यापारी’ जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं ‘रंग बरसे’ समेत अन्य लोकप्रिय होली गीतों पर भी लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है और सभी के जीवन में ऐसे ही रंग भरे रहें। खंड विकास अधिकारी एसएस दरियाल ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एबीडीओ रमेश कनवाल, एबीडीओ पंचायत प्रमेन्द्र पांडे, कनिष्ठ उप प्रमुख जानकी नयाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, प्रेम लटवाल, भरत भूषण कुंडू, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी, मंत्री प्रमोद चंद्र जोशी, जमन सिंह, ममता जोशी, पंकज रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *