अल्मोड़ा-उत्तराखंड के लोकप्रिय त्योहार हरेले के दिन मानस पब्लिक स्कूल में हवन का आयोजन किया गया जिसमें अग्निहोत्र विधि से हवन यज्ञ संपन्न हुआ।प्रतीक बिष्ट के द्वारा हवन यज्ञ कराया गया।जिसमें समाज की खुशहाली,शुद्ध वातावरण,सभी के लिए दीर्घायु और खुशहाल होने की कामनाएं और प्रार्थना की।इसके साथ ही अवनि वन,नैनी नैनी कुमस्याल गर गूंठ अल्मोड़ा में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार और छायादार वृक्षों के साथ साथ देवदार एवं बाज के पौधे रोपित किये गये।इस कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं,स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के पदाधिकारी,ताइक्वांडो के खिलाड़ी एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी शामिल रहे।अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आज के दिन हरेले को हरियाली एवं खुशहाली का प्रतीक माना गया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्योहार के दिन वृक्षारोपण करना शुभ एवं फलदाई माना जाता है।हमारी यह परंपरा रही है कि हम आज के दिन वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा करें और उसका संरक्षण करें इसके लिए संकल्प लें।वृक्षारोपण में अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,खुशी नेगी,कनक नेगी, भूमिका तिलाड़ा,अनंत बिष्ट,आंशिक बिष्ट,रिद्धयांशी बिष्ट,हंसा बिष्ट,मयंक गैड़ा,ललित मोहन गैड़ा,सार्थक जोशी, साक्षी रॉयल,दया देवी,गीता बिष्ट,कुन्दन कुमार बिष्ट,आरती बिष्ट, वेदांश भंडारी,भारती बिष्ट,दिव्यांशु तिलाड़ा,मंजू बिष्ट प्रधानाचार्या मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा शामिल रहे।कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि इस माह में उनका संयुक्त रूप से मिलकर अन्य संस्थाओं के साथ बृहद स्तर पर पौधे लगाने का प्रयास सार्थक होगा। जिसमें विशेष कर रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के मनोज सनवाल,कॉपरेटिव फॉर चेंज फाउंडेशन के डॉ भूपेंद्र वल्दिया एवं हम साथी समूह अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर पौध रोपण किया जाएगा जिसमें डियर पार्क चिड़ियां घर अल्मोड़ा सड़क की तरफ चितई मंदिर मार्ग में दस किलोमीटर के भीतर दायरे में भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे जिसका संरक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए तार बाड़ लगाने का और खड्डे खोदने का काम भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जहां वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा एवं शुद्ध वातावरण और आम जनमानस को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है वही युवा पीढ़ी के लिए संदेश है कि वे आने वाले समय के लिए जागृत हो और वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।हमें वृक्षारोपण की महत्वता को समझना चाहिए।जिस प्रकार धरती का तापमान बढ़ते जा रहा है और बड़े स्तर पर वृक्षों का कटान किया जा रहा है हवा,पानी अशुद्ध और वातावरण दूषित होता जा रहा है इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण होना अनिवार्य है।इन्हीं उद्देश्यों को लेकर हमारा संकल्प है हम अधिक से अधिक वृक्ष संरक्षित करें और पौधे लगाए।
