अल्मोड़ा-आज दिनांक 15/07/2025 को 24 यू के बालिका वाहिनी एनसीसी बटालियन द्वारा परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत हरेला पखवाड़ा की शुरुआत हुई। 24 वीं छात्रा वाहिनी एनसीसी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लैफ्टिनेंट डॉ ममता पंत के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम के तहत हरेला पखवाड़ा सप्ताह मनाया गया।जिसके पहले दिन पौधारोपण कर हरेला की शुरुआत की गई।लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम हमारी प्रकृति के प्रति समर्पण एवं सम्मान का भाव है। क्योंकि जीवन के पोषण में मां की जो भूमिका है वही भूमिका पृथ्वी की पोषण में एक पेड़ की होती है। क्योंकि पेड़ जीवनदायिनी होते हैं और मां की तरह ही सुरक्षा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट,बटालियन की ए एन ओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत,डॉ ललित जोशी सहित बटालियन के कैडेट्स द्वारा पौधों का रोपण किया गया।
