अल्मोड़ा-भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत का सिख समाज को लेकर दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है।यह बयान सिख समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।बयान साफ दर्शाता है कि कांग्रेस नेतृत्व सिख समाज के प्रति किस प्रकार की संकीर्ण सोच और नकारात्मक मानसिकता रखता है।मीडिया को जारी बयान में विनीत ने कहा कि हरक सिंह रावत का वक्तव्य सिख समाज का सीधा अपमान है।कांग्रेस का इतिहास भी यही बताता है।1984 में सिख समाज पर हुए सुनियोजित हमलों को देश आज भी दर्द और पीड़ा के साथ याद करता है।वीरों की जिस कौम का इतिहास बलिदान और सेवा का रहा है कांग्रेस उस सिख समाज के बारे में अपमानजनक और बहुत घटिया भाषा का प्रयोग कर रही है।हरक सिंह रावत का बयान सिर्फ एक नेता का बयान नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सड़ी हुई मानसिकता का परिचय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में अगर थोड़ी भी गैरत बची है तो बिल से बाहर निकले और देश की जनता से माफी मांगे।जनता को दिखावा नहीं हरक सिंह रावत का कांग्रेस से निष्कासन चाहिए। कहा कि आज फिर से कांग्रेस नेताओं के बयानों से उसी मानसिकता की झलक दिखाई देती है जो उनकी विचारधारा को उजागर करती है।उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख समाज के इतिहास, देशभक्ति और बलिदानों को सर्वोच्च सम्मान देते हुए चार साहिबजादों के अप्रतिम बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में राष्ट्र को समर्पित करते हैं। वह करतारपुर कॉरिडोर खोलकर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हैं।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता लगातार सिख समाज का अपमान कर उनकी भावनाओं को आहत करने का कार्य कर रहे है।
