अल्मोड़ा-हंस फाउंडेशन द्वारा शनिवार को वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से वन चेतना केंद्र एन टी डी अल्मोड़ा में ताकुला और हवालबाग के 400 फायर फाइटरो को वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील वन ग्रामों में फायर फाइटरो को अग्नि सुरक्षा हेतु व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण वितरण किये गये।हंस फॉउंडेशन के परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तंगवान ने फायर सीजन से पहले की तैयारी के सम्बन्ध मे अवगत करते हुए बताया कि चयनित ग्रामो के स्वयं सेवकों को हंस फाउंडेशन के द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (फायर डांगरी,हेलमेट,टार्च,जूते,पानी की बोतल) वितरित किये जा रहे है।साथ ही अल्मोड़ा के हवालबाग और ताकुला विकास खंडो के 120 गांवो मे सामूहिक उपकरण दिये जाएंगे। फायर फाइटरो का 10 लाख का दुर्घटना बीमा करवाया गया हैं।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने हंस फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा वन अग्नि रोकथाम हेतु सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आगामी 13 फरवरी को राज्य स्तर होने वाली मॉक ड्रील के बारे मे जानकारी देते हुए स्वयंसेवको को प्रतिभाग करने हेतु आग्रह किया गया।
एस डी आर एफ के पंकज डंगवाल ने फायर फाइटरो को आग की घटनाओं के समय बचाव के उपायो के बारे मे बताया।फायर स्टेशन के किशन सिंह ने आग लगने के अलग अलग चरणो के बारे मे बताया।वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फायर सीजन में फायर फाइटरो द्वारा किये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए आपसी सहयोग और ग्रामीणों की सहभागिता से ही वनो की आग को रोका जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन रजनीश रावत ने किया। कार्यक्रम मे उपस्थित वन सरपंचों ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में वन विभाग के वन दरोगा हीरा सिंह बिष्ट,पूनम पंत,दिनेश पिल्खवाल, पुष्पा भंडारी,बसंती भंडारी,कमला देवी,ब्लाक सामन्यक चंद्रेश पंत, अनीता कनवाल,दीपक,कमल,भावना ,शंकर, कैलाश,राजेंद्र,करन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *