अल्मोड़ा-गुंजन पांडे राष्ट्रीय रैफरी ऑफिशियल के रूप में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष वर्ग में रैफरी ऑफिशियल बतौर प्रतिभाग करेंगी।अल्मोड़ा के मुख्य ताइक्वांडो प्रशिक्षक,ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रैफरी एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोडा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले से होनहार प्रतिभावान खिलाडी गुंजन पांडे आगामी जनवरी में दिनांक 3 जनवरी 2023 से आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष 2022 /2023 जोकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में 3 जनवरी 2023 से 6 जनवरी 2023 तक पुरुष वर्ग में एवं 9 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक महिला वर्ग में संपन्न होने जा रही है उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में राष्ट्रीय रैफरी ऑफिशियल बतौर गुंजन पांडे प्रतिभाग करेंगी।विदित हो कि गुंजन पांडे प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन,मार्गदर्शन व प्रशिक्षण में अपनी कड़ी मेहनत,लगन और बेहतर प्रदर्शन से निरंतर आगे बढ़ते हुए सफलताएं अर्जित करते आ रही है।गुंजन पांडे,ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रैफरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाडी के रूप में अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं हासिल कर चुकी है।गुंजन पांडे राष्ट्रीय रेफरी के रूप में विगत कई प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के सदस्य रूप में प्रतिभाग कर चुकी है।गुंजन पांडे की इस सफलता और चयन पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुंडल लटवाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,श्रीमती गीता मेहरा संचालक जी स्क्वायर फिटनेस सेंटर,कमल कुमार बिष्ट मुख्य प्रशिक्षक ताइक्वांडो, अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट,देवेश बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा,श्रीमती रंजना भंडारी, हरीश बनोला,प्रदीप गुरूरानी,गिरीश शर्मा,भावना मल्होत्रा,सौरभ पांडे, पंकज,बबीता सामंत,कमल जोशी सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने प्रशंसा व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *