अल्मोड़ा-दिनांक 30.08.2022 की रात्रि में समय 9.30 बजे कॉलर द्वारा 112 में सूचना दी कि ग्राम छब्बीसा जो राजस्व क्षेत्र में पड़ता है शान्ति देवी जिनकी उम्र 70 वर्ष उन्हें बाघ उठाकर ले गया है।सूचना पर थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिहं बिष्ट द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाने से उ0नि0 राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को गठित कर मय आवश्यक उपकरण के मौके पर रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा वन विभाग से सामंजस्य स्थापित कर व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर संयुक्त रुप से रात्रि में सर्च अभियान चलाया गया।आस-पास के क्षेत्रो में सघन काँम्बिंग की गयी किन्तु देर रात्रि तक भी वृद्ध महिला शान्ति देवी का रात्रि में कुछ पता नही चल पाया।कड़ी मसक्कत व खोजबीन के बाद दिनाँक- 31/08/2022 को ग्राम छब्बीसा से लगभग 3 किलोमीटर दूर दोसाद गधेरे पुल के नीचे से गुमशुदा शान्ति देवी को सकुशल तलाश कर उसके पुत्र दीपक पाठक एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस द्वारा किये गये इस नेक कार्य की शान्ति देवी के परिजनों व क्षेत्र वासियों द्वारा थाना द्वाराहाट पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
