अल्मोड़ा-दिनांक 28 जुलाई को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा और सभी व्यापारियों द्वारा इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया गया और केंद्र सरकार द्वारा पैक्ड सामग्री और आवश्यक वस्तुओं आटा, दाल, गेहूं, दूध दही पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन करके केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।साथ ही जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न ना करने की हिदायत भी दी।वक्ताओं ने कहा कि पूरे बाजारों में ऐसी मंदी आज तक नहीं आई,व्यापारी बैंक के ब्याज देने में भी असमर्थ है।सरकार की ये सोच छोटे व्यापार को खत्म करने और मल्टीनेशनल कंपनियों को बढ़ावा देने को दर्शाती है।होटलों में भी १२ प्रतिशत जीएसटी का सभी विरोध करते है,सभी व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन भी मुर्दाबाद के नारो से किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी ही हिटलर शाही रही तो व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।काला दिवस मनाने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,उपसचिव अमन नाज़्जोंन,किशन गुरूरानी,नगर कार्यकारणी के नरेंद्र कुमार विक्की, राजीव भसीन,दिनेश साह,रंजन गुप्ता, त्रिलोचन जोशी,कमल गुप्ता,अंकित गुफ्ता,राजेश पलनी,पंकज कुमार, रमेश वोहरा,किक्की अरोड़ा,माणिक साह,संतोष जोशी,हरीश जोशी, आलोक साह,अभय साह,विनोद कुमार गुप्ता,पप्पू सनवाल,कमल पाठक आदि शामिल रहे।
