अल्मोड़ा-ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा शहर के नागरिकों को एक स्वच्छ और हरित कल की कल्पना के लिए लगातार प्रोत्साहित करता रहा है और आज भी संस्था का यही उद्देश्य है। उत्तराखंड देवभूमि का हर छोटा गाड़-गधेरा गंगा को गंगा का विशाल रूप देने का कार्य करता है।इस बात की गंभीरता को समझते हुए आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 सोमवार को ग्रीन हिल्स संस्था के स्थानीय कार्यालय क्रांति कुटीर पूर्वी पोखरखाली में एक सभा आयोजित की गई।इसमें अल्मोड़ा शहर की उत्तरी सीमा से लगे हुए बलढोटी गधेरे के पुनर्जनन की आवश्यकता पर विचार विमर्श किया गया।गहन विचार विमर्श के साथ यह निर्णीत किया गया कि आगामी 30 अप्रैल 2022 शनिवार को अपराह्न 2 बजे से एक स्वच्छता अभियान का आयोजन बलढोटी गधेरा (कांची-रॉ), आयकर भवन के समीप किया जायेगा।इसका उद्देश्य बलढोटी गधेरे का पुनर्जनन एवं जल संचय है।इस स्वच्छता कार्यक्रम से बलढोटी गधरे पुनर्जनन एवं जल संचय का कार्य शुरू किया जाएगा।इस तरह के आयोजन समुदाय के सदस्यों को प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले जल स्रोतों के महत्व को समझने में और उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करने में मदद करते हैं।संस्था ने अल्मोड़ा के सभी नगरवासियों, प्रशासन,नगरपालिका तथा सिविल सोसायटीज सदस्यों से अपील की है कि सब इस पुनीत कार्य में अपना सहृदय सहयोग प्रदान करें एवं अपनी भागीदारी सुनश्चित करें।
