अल्मोड़ा-ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को विरासत यात्रा का शुभारम्भ किया गया।यात्रा का शुभारंभ सिद्ध नौला से किया गया।यात्रा से पूर्व सचिव डॉ वसुधा पंत ने यात्रा में उपस्थित होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया व सभी लोगों से इस यात्रा को पूर्ण कराने में मदद तथा अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में प्रतिभाग करने व विरासत संबंधी जानकारी प्रदान करने की पहल की।सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर जे .सी. दुर्गापाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विरासत यात्रा और पौराणिक विरासत व संस्कृति की जानकारी दी।यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति जगत सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।जिसमें स्थानीय लोगों समेत कई जानकार लोग उपस्थित रहे।यात्रा के प्रारंभ के रूप में प्रथम दिवस पर सिद्ध नौला से नरसिंहबाड़ी तक समस्त ऐतिहासिक स्थानों टम्टा मोहल्ला ताम्र नगरी के ताम्र शिल्पी सुरेश टम्टा द्वारा बनाई ताम्र कलाकृतियों को कॉलेज की बालिकाओं तथा उपस्थित जन समुदाय ने सराहा एवं नौलों,नरसिंह बाड़ी स्थित विलुप्त हो रहे कुएँ का भ्रमण किया गया।यात्रा का समापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा विरासत संबंधी जानकारी व सिद्ध नौले की पौराणिक जानकारी व अल्मोड़ा शहर संबंधी पौराणिक जानकारी द्वारा किया गया।सभी के पूर्ण सहयोग द्वारा यात्रा का उद्देश्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक,सामाजिक,आध्यात्मिक संपूर्ण प्राचीन धरोहर की पूर्ण जानकारी आम जनमानस के स्मृति पटल पर लाना व अल्मोड़ा नगर के अतीत के समस्त धरोहर विशिष्ट प्राचीनतम नौलों धारों,भवन, महलों स्मारकों,धार्मिक व आध्यात्मिक संस्थानों समुदायों की प्रमाणिक जानकारी तथा ऐसे लोग जिनका समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साहित्यकार कलाकार संगीतकार वैज्ञानिक राजनेता महान समाज सुधारक आदि की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाना है।यात्रा में अतिथि के रूप में प्रकाश जोशी,कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट,किरण पाठक,चंद्रमणि भट्,जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट, दीवान सिंह,हेम चंद्र तिवारी,हेम थापा,आनंद सिंह बिष्ट,राजीव भाकुनी,रवि श्रीवास्तव,प्रियांशु कुटौला,रजनी पंत रेनू वर्मा,आशा डिसूजा, तुलसी सिराड़ी,मयंक गोस्वामी,ममता पंत व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छात्राएं सम्मिलित रहे।ग्रीन हिल्स संस्था से भूपेंद्र वल्दिया,दीपक जोशी,दीपक सिंह,बबीता पांडे,मंजू जोशी,जयेश पंत, भूषण पांडे,नमित जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *