अल्मोड़ा-आज ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव वसुधा पंत के द्वारा एसएसबी डीआईजी थपलियाल एवं उनके अन्य ऑफिसर्स के साथ उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की गई।इस अवसर पर ग्रीन हिल्स के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही बलढौटी गधेरा पुनर्जनन के लिए ग्रीन हिल्स द्वारा लिए गए संकल्प के बारे में बताया गया। उनको विस्तार से इस गधेरेे की पूर्व की स्थिति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।बलढोटी गधेरेे के पुनर्जनन के लिए उनका सहयोग भी माँगा गया जिसके लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन उन्होंने दिया है।
इस गधेरेे में कई स्पॉट्स ऐसे हैं जहाँ शारीरिक रूप से जाकर जमा हुए कचरे को साफ कर पाना संभव नहीं है।उन स्थानों की सफाई के लिए मशीनों से सफाई करने में उनके द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।इसके लिए शीघ्र ही संयुक्त रूप से स्वच्छता कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया है।स्वच्छता के अतिरिक्त गधेरेे के पुनर्जनन के लिए अन्य कार्यो में भी एसएसबी डीआईजी द्वारा आश्वस्त किया गया है।ग्रीन हिल्स परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया है।
