अल्मोड़ा-ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक तल्ला चीनाखान स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने की,जिसमें प्रबंध कार्यकारिणी और साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था की गतिविधियों का भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में वर्षभर में संचालित परियोजनाओं,प्राप्त धनराशि, व्यय विवरण और कार्य निष्पादन की स्थिति की जानकारी दी गई,जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया।माइग्रेंट परियोजना सहित विभिन्न योजनाओं की वार्षिक प्रगति भी प्रस्तुत की गई।इस दौरान संस्था में पदाधिकारियों के त्यागपत्र के बाद रिक्त पदों पर नए चयन किए गए।सचिव पद पर रेखा बिष्ट,कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन गौड़ और उपसचिव पद पर मदन सिंह मेर को जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा अन्य रिक्त पदों पर भी नए सदस्यों का चयन किया गया।संस्था के अधिशासी निदेशक भूपेंद्र चौहान ने बताया कि दोसाद जलागम परियोजना फरवरी से शुरू हो चुकी है।साथ ही महिला विकास के तहत जूट बैग प्रशिक्षण,मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना और नेशनल जूट बोर्ड की योजनाएं अप्रैल-मई से प्रारंभ की जाएंगी। अंत में संस्था अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *